Thursday, 22 June 2017

BSEB Bihar board 10th result 2017: मैट्रिक का रिजल्ट जारी, यहां देखें नतीजे

BSEB Bihar board 10th result 2017: मैट्रिक का रिजल्ट जारी, यहां देखें नतीजे
Last Modified: Thu, Jun 22 2017. 13:20 IST

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज (गुरुवार) मैट्रिक (10वीं) (bihar board matric result 2017) के रिजल्ट का ऐलान दिया है। 

इस साल बिहार बोर्ड के 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर रिजल्ट सबसे पहले देख सकते हैं। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

Bihar Board BSEB Class 10 Result 2017 Matric: यहां देखें अपनी मार्कशीट

बताते चलें कि इस बार करीब 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बिहार में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं कराता है। बोर्ड ने इससे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। 

ये भी पढ़ें: रिजल्ट जो भी हो, बच्चों को तनाव से दूर रखने के लिए माता-पिता करें ये उपाय

मैट्रिक टॉपरों का तीन दिन में हुआ फिजिकल वेरिफिकेशन 

हाल ही में जारी हुए बिहार बोर्ड के इंटर रिजल्ट में टॉपर्स को लेकर काफी विवाद रहा था। इस बार टॉपर्स को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं हो। इस वजह से बिहार बोर्ड ने अलग-अलग करके तीन दिनों तक मैट्रिक के टॉप पांच में जगह बनाने वाले कई छात्रों का भौतिक सत्यापन कराया है। सोमवार को भी कई टॉपरों को बुलाया गया था। शनिवार व रविवार को विशेषज्ञों की टीम ने कई प्रश्न छात्रों से पूछे। इसमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्र भी शामिल थे।


No comments:

Post a Comment

Thanku for Comment.....