Global Iinstitute of Information technology Gopalpur ONLINE FORM ......BY I... Sir..!
शाओमी रेडमी 5Aरेडमी 5A के स्पेसिफिकेशन्स:शाओमी के इस फोन को देश का स्मार्टफोन नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इस फोन को भारत में ही असेम्बल किया जाएगा। इस फोन का भारतीय वर्जन दो नैनो सिम कार्ड स्लॉट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा। इसी के साथ रेडमी 5A का 3GB रैम/32GB स्टोरेज वर्जन सिर्फ भारत में उपलब्ध होगा। इस फोन की खासियत यह है की इसे खासतौर से भारतीयों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह एक एंट्री-लेवल फोन है। एंट्री लेवल फोन होने के बावजूद कंपनी ने फोन में बेहतर स्पेसिफिकेशन्स उपलब्ध कराई हैं। इसकी टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए नोकिया 2 से होगी।रेडमी 5A के फीचर्स:रेडमी 5A में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1.4GHz क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 308 जीपीयू, 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। ड्यूल सिम फोन MIUI9 आधारित एंड्रॉयड नॉगट पर कार्य करता है। फोन 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है।कैमरा की बात करें तो फोन 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा से लैस है। फोन को पावर देने का काम 3000 mAh की बैटरी करेगी। कंपनी का दावा है की सिंगल चार्ज पर स्टैंड-बाय मोड पर फोन की 8 दिन की बैटरी लाइफ है।
हुवावे हॉनर 7Xहॉनर 7X स्पेसिफिकेशन्स:X सीरीज में में हॉनर का यह पहला स्मार्टफोन है जो फुल व्यू डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इस फोन में 5.93 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले के टॉप पर 2.5D कर्व्ड गिलास दिया गया है। स्मार्टफोन हुवावे के इन-हाउस हाईसिलिकॉन किरिन 659 SoC 4 कोर्टेक्स A53 कोर्स ओक्टा-कोर चिपसेट 1.7GHz के साथ अतिरिक्त 4 कोर्टेक्स A53 कोर्स पर आधारित है। दोनों वैरिएंट्स की इंटरनल स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।कैमरा और बैटरी:हॉनर 7X ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 16MP का प्राइमरी आरजीबी सेंसर के साथ सेकेंडरी 2MP रियर सेटअप दिया गया है। फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को बैकअप देने के लिए 3300mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस में EMUI 5.1 पर आधारित एंड्रॉयड 7.0 नॉगट मौजूद है।शाओमी मी A1Xiaomi Mi A1 के फीचर्स:
इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन 1 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है। लेकिन इसमें एसडी कार्ड लगाने की सुविधा नहीं दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है।कैमरा और कनेक्टिविटी:फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस से और दूसरा सेंसर एफ/2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस से लैस है। फोन के कैमरा एप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोट्रेट मोड दिया गया है। वहीं, इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट पर काम करता है।30,000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन्सओप्पो F5
Oppo F5 के फीचर्स:इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ एलटीपीएस फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2160 है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6737टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर काम करता है जिसपर कलरओएस 3.2 की स्कीन दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3200 एमएएच की बैटरी दी गई है।कैमरा और कनेक्टिविटी:फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट कैमरे के लिए एआई क्षमता वाली ब्यूटिफिकेशन तकनीक दी गई है। साथ ही ड्यूल एलईडी फ्लैश और एफ/1.8 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, ड्यूल बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।अफोर्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन्सवनप्लस 5T
वनप्लस का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 Nougat पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है। ड्यूल सिम इस फोन में एक फेस अनलॉक का नया फीचर जोड़ा गया है जो कि फिलहाल OnePlus 5 में मौजूद नहीं है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही यह फोन 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प में उपलब्ध होगा।कैमरा:अगर कैमरा की बात करें तो वनप्लस के इस फोन में भी ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह वनप्लस 5 के मुकाबले काफी बेहतर है। इसमें प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इतना ही नहीं वनप्लस के इस नए मॉडल में ड्यूल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।फ्लैगशिप स्मार्टफोन्सगूगल पिक्सल 2 XL
Samsung Galaxy Note 8 में 6.3 इंच का इन्फिनिटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके किनारों पर मिनिमम बैजल्स दिए गए हैं। फोन की स्क्रीन सुपर एमोल्ड है, जिसकी रेजोल्यूशन 1440 x 2960 पिक्सल है। इसमें क्वाड एचडी डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, आर्किड ग्रे, डीप सी ब्लू और मैपल गोल्ड कलर में पेश किया गया है।कैसा है प्रोसेसर: अगर प्रोसेसर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है, जैसा कि गैलेक्सी एस8 में भी उपलब्ध है। अमेरिका और भारत के अलावा अन्य देशों गैलेक्सी नोट8 अपने खुद के एक्सोनस 8895 चिपसेट के साथ उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें 6 जीबी की रैम दी गई है। गैलेक्सी नोट 8 तीन रोम वैरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज, 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध करवाया गया है।बैटरी और कैमरा: इसमें 3300mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy Note 8 ड्यूल रियर कैमरा से लैस है और दोनों ही 12 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। यह एक ऐसा पहला स्मार्टफोन है जो कि दोनों कैमरा सेंसर पर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ उपलब्ध है।एप्पल आईफोन 10एप्पल के आईफोन 10 के डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिला। एप्पल अपने नए फोन के साथ एज-टू-एज डिस्प्ले लेकर आया। इसी के साथ फोन में फेशियल रिकग्निशन और वायरलेस चार्जिंग जैसे नए फीचर्स भी पेश किए गए। आईफोन 10 में 5.8 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एप्पल A11 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। इसमें ड्यूल कैमरा दिए गए हैं। एक 12MP वैद एंगल लेंस और दूसरा 12MP टेलीफोटो लेंस से लैस है। फ्रंट में 7MP का कैमरा दिया गया है।बोलने वाला इमेज बनाएं👇👇👁अभी क्लिक करें.....
No comments:
Post a Comment
Thanku for Comment.....