Sunday, 18 June 2017

आप मोबाइल पर ही करें आसानी से वीडियो एडिटिंग, 5 टॉप ऐप्स पर डाली एक नजर..





आपको इनफार्मेशन देने से पहले मैं आपको बता दूं अगर आपको मेरी इंफॉर्मेशन अच्छी लगे तो प्लीज़ इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिएगा और हमें सपोर्ट कीजिए
अगर आपको कोई परेशानी होती है तो आप हमें कमेंट बॉक्स के जरिए पूछ सकते हैं

नई दिल्ली (जेएनएन)। कुछ साल पहले तक, हम अपने पीसी या लैपटॉप के माध्यम से कम ड्यूरेशन वाले वीडियो को भी एडिट किया करते थे। हालांकि, वीडियो एडिट एक बड़ा टास्क है जिसके लिए प्रोसेस को सपोर्ट करने के लिए एक खास स्पेसिफिकेशन की जरुरत होती है। जैसा की हम सभी जानतें हैं, हम अपने फोन पर जटिल एडिटिंग टस्क को नहीं कर सकते, लेकिन हम अपने स्मार्टफोन के जरिये बेसिक एडिटिंग को आसानी से कर सकते हैं। आज हम 5 ऐसे एप की एक सूची लेकर आये है जिसका उपयोग आप वीडियो को एडिट करने के लिए कर सकते हैं।
Adobe Premier Clip
एडोब नाम का यह एप जो वीडियो एडिट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस एप में आपकी तस्वीरों का उपयोग करते हुए ऑटो-जनरेट होने वाले वीडियो सहित कई खास चीजे दी हुई हैं। आप अपनी पसंद के क्रम में क्लिप और तस्वीरें खींचना और ड्रॉप कर सकते हैं। आप इसे फ्री में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Funimate Video Effects Editor
इस एप में 15 से अधिक वीडियो इफेक्ट दिए हुए हैं। हालांकि यह एक बड़ा एप नहीं है। इसके एप के जरिये आप स्मार्टफोन पर म्यूजिक वीडियो या नॉर्माल वीडियो बना सकते है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।
Movie Maker Filmmaker
यह एक अच्छी फिल्टर और एनिमेशन VFX इफेक्ट्स के साथ वीडियो एडिट करने वाला एप है। इस एप के जरिये आप अपने वीडियो में लेंस फ्लैर्स, लाइट लीक्स, फिल्म इफेक्ट और लाइट ओवरले जैसे इफेक्ट्स को शामिल सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इस एप को फ्री में डाउनलोड करें।
Video Editor
यह एक आसान वीडियो एडिट एप है जो आपको आपके वीडियो को और भी खास बना सकता है। यह एप इन्स्टाग्राम में वीडियो शेयर करने के लिए बढ़िया एप है।
VideoShow
इस एप के जरिये आप अपने वीडियो में अपने पसंद के म्यूजिक को एड कर सकते हैं। इसके अलावा आप वीडियो में डबिंग, डूडल, स्लो मोशन और फास्ट मोशन जैसे फीचर्स को जोड़ सकते है।

No comments:

Post a Comment

Thanku for Comment.....