Tuesday, 11 July 2017

आ गया रिलायंस जिओ के नए प्लान 399



नई दिल्ली (जेएनएन)। रिलायंस जियो का समर सरप्राइज ऑफर अब खत्म होने को आ रहा है। अब जियो अपने नए प्लान्स के साथ आ गया है। यह नए प्लान्स वैसे तो पुराने प्लान्स का ही नया वर्जन है। अभी भी रिचार्ज अमाउंट 19 रुपये से शुरू होकर 9,999 रुपये तक उपलब्ध है। जियो के कुछ प्लान्स पर संशोधन किया गया है, जिसमें नए वैलिडिटी से सम्बंधित विकल्प दिए गए हैं। कंपनी ने 349 और 399 रुपये के नए प्लान्स जोड़े हैं। इसी के साथ धन धना धन प्लान के अंतर्गत आने वाले 309 और 509 रुपये के प्लान अब अलग वैलिडिटी के साथ उपलब्ध हैं। जियो का धन धना धन ऑफर अब सिर्फ 399 रुपये के रिचार्ज के साथ ही उपलब्ध है।
प्रीपेड प्लान्स जिनमें हुए बदलाव:

जियो के 309 और 509 रुपये के प्रीपेड प्लान्स अभी भी सामान ही हैं। इसमें दो अन्य प्लान्स भी जोड़े गए हैं। 309 रुपये का प्लान समान अनलिमिटेड डाटा (1GB प्रति दिन सीमा के साथ), कॉलिंग और एसएमएस के साथ आएगा। इसमें केवल वैलिडिटी में बदलाव किया गया है। अब इस पैक की 28 दिनों की जगह 56 दिनों की वैलिडिटी है। इसी तरह 509 रुपये का प्लान भी समान रहेगा। इसमें भी केवल इतना ही बदलाव होगा की पहले इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की थी जो अब 56 दिनों की हो जाएगी। और प्रति दिन डाटा यूसेज की सीमा 2GB प्रति दिन होगी।
जियो के नए प्लान्स:

नए प्लान्स में 349 रुपये का पैक है। इसके अंतर्गत यूजर्स को 56 दिनों के लिए 20GB 4G डाटा मिलेगा। इसमें प्रति दिन डाटा यूसेज की कोई सीमा नहीं रहेगी और डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 128 केबीपीएस तक कम हो जाएगी। 399 रुपये का प्लान 309 रुपये के प्लान के बराबर है, बस इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की होगी। यह इसलिए क्योंकि कंपनी के अनुसार जियो अभी भी 399 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ धन धना धन ऑफर दे रही है। इन बदलावों के अलावा बाकि सभी प्लान्स पहले जैसे ही रहेंगे।
जियो के प्रीपेड प्लान:
1. यह प्लान 19 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 200 एमबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एमबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 1 दिन की होगी।
2. यह प्लान 49 रुपये का है। इसमें प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 600 एमबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, नॉन-प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300 एमबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 3 दिन की होगी।

No comments:

Post a Comment

Thanku for Comment.....