रिलायन्स jio और BSNL मे टकर ...कोन देगा बढिया offer....
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपनी एंट्री यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा उपलब्ध करा कर की। इसके बाद जब यूजर्स को जियो सर्विस के लिए पे करना पड़ा, तब भी कंपनी ने इसे बेहद सस्ते प्लान्स में उपलब्ध कराया। अब टेलिकॉम क्षेत्र में ऐसा समय आ गया है जब यूजर्स ऐसे प्लान्स की उम्मीद करने लगे हैं जो कम से कम 1GB प्रतिदिन डाटा और अनलिमिटेड फ्री वॉयस कालिंग उपलब्ध करवाते हो। इसी क्रम में हर कंपनी ने यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के प्लान्स और ऑफर निकाले। फिलहाल, बीएसएनल ने भी इस रेस में आगे निकलने के लिए कुछ नए प्लान्स की घोषणा की है।
सार्वजनिक क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने जियो को टक्कर देने के लिए शुक्रवार को तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए नए प्लान के तहत 90 दिनों तक फ्री वॉयस कॉल से लेकर 3 जीबी तक रोजाना फ्री डाटा तक देने की बात कही है।
सार्वजनिक क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने जियो को टक्कर देने के लिए शुक्रवार को तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए नए प्लान के तहत 90 दिनों तक फ्री वॉयस कॉल से लेकर 3 जीबी तक रोजाना फ्री डाटा तक देने की बात कही है।
इस पोस्ट में हम आपको बीएसएनल के इन तीन प्लान्स और इसकी टक्कर के जियो की प्लान डिटेल्स देने जा रहे हैं। यह हैं बीएसएनएल के नए प्लान्स Vs रिलायंस जियो ऑफर्स:
बीएसएनएल प्लान्स डिटेल्स:
1. तुरुप का इक्का प्लान: 333 रुपये
इसके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड 3G डाटा दिया जाएगा। इसमें 3GB डाटा प्रतिदिन मिलेगा, जिसके बाद डाटा स्पीड 80kbps हो जाएगी। इसकी भी वैधता 90 दिनों की है। गौर किया जाए तो कंपनी 1.23 रुपये में 1GB डाटा दे रही है। वहीं, 90 दिनों में 270GB डाटा मिलेगा।
2. दिल खोल के बोल प्लान: 349 रुपये
इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/एसटीडी), अनलिमिटेड 3G डाटा दिया रहा है। इस प्लान में 2GB प्रतिदिन डाटा इस्तेमाल करने के बाद डाटा स्पीड 80kbps हो जाएगी। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
3. नेहले पर दहला प्लान: 395 रुपये
इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 3G डाटा दिया रहा है। इस प्लान में 2GB प्रतिदिन डाटा इस्तेमाल करने के बाद डाटा स्पीड 80kbps हो जाएगी। साथ ही इसमें बीएसएनएल के नेटवर्क पर 3000 कॉलिंग मिनट दिए जा रहे हैं और 1800 कॉलिंग मिनट अन्य नेटवर्क पर फ्री दिए जा रहे हैं। इसकी वैधता 71 दिनों की है।
इसके साथ ही कंपनी ने मौजूदा 339 रुपये के प्लान में मिल रहे प्रतिदिन डाटा में बढ़ोतरी की है। पहले इसमें 2GB डाटा प्रतिदिन मिलता था, लेकिन अब 3GB डाटा प्रतिदिन मिलेगा।

thnks
ReplyDelete